
सुशीला शील स्वयंसिद्धा, प्रसिद्ध लेखिका, जयपुर
वर्षों के संघर्ष का, पूर्ण हुआ अभियान।
विश्व-विजेता बेटियाँ, भारत का अभिमान।।
शेफाली, हरमन, ऋचा, स्मृति संधाना, स्नेह।
दीप्ति, अमन, श्री, जेमिमा, दुनिया करें फ़तेह।।
विश्व-विजेता टीम पर, भारत भर को नाज।
आज हमारी बेटियाँ, करें दिलों पर राज।।
भेदभाव की बेड़ियाँ, कदम-कदम अवरोध।
नारि नहीं हारें कभी, करा रही हैं बोध।।
हर बेटी है चैंपियन, रखकर यह विश्वास।
सपनों में इनके भरें, हम सब नव-उल्लास।।
मेरी अपनी मंजिलें, अपनी है परवाज़।
उठीं आज जो उँगलियाँ, पहनाएँगी ताज।।
पूछ रही हैं बेटियाँ, तुमसे यह सवाल।
कितने मेडल कोख में, तुमने किए हलाल।।

अति सुन्दर
दोहों की सराहना के लिए आभार आदरणीय रेणु जी 💐🙏
Truly a powerful and deeply moving poem!
It beautifully celebrates the strength, resilience, and triumph of India’s daughters.
Your words flow with pride and purpose — honoring every girl who has fought against challenges and proven her worth to the world.
The ending lines are especially impactful — they raise a strong voice against gender injustice and remind everyone of the value of every girl child.
This poem is not just a tribute, but a revolution in verse.
Thank you dear ma’am🥰
Stay blessed 💐
वाह! वाह ! क्या बात है भारत की शान भारत की बेटियां । और भारत की बेटियों की महिमा को बखान करती आपकी कविता .
सृजन की सराहना के लिए हृदय से आभार मधु जी🌹😊💐🙏
Sushila ji keep writing such beautiful lines.U are blessed by Ma Saraswati.l will always look forward to listen to you.🙏
Sushila ji keep writing such beautiful lines.U are blessed by Ma Saraswati.l always look forward to listen to you.🙏