रातभर टुकुर-टुकुर ता‍कते रहते हैं छत, फ‍िर भी नहीं आती नींद; तो ट्राई करें 4-7-8 ब्रीदिंग टेक्‍न‍िक

। आज कल लोगों की लाइफस्टाइल काफी बि‍गड़ गई है। इस कारण लोग कई सारी बीमारियाें का श‍िकार होते जा रहे हैं। मोटापा, डायब‍िटीज, द‍िल की बीमारी तो आम है। इसका असर हमारे मेंटल हेल्‍थ पर भी देखने को म‍िलता है। इस कारण लोगों में नींद न आने की समस्‍या भी देखने को म‍िलती है।

ऐसे में लोग गलत तरीके अपना लेते हैं। कई लोग ड्र‍िंक करने लग जाते हैं तो कुछ स्‍लीप‍िंग प‍िल्‍स का सहारा लेते हैं। ये आपके स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए खतरनाक साब‍ित हो सकती है। अगर आप भी नींद न आने की समस्‍या से परेशान हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। जी हां, हम आपको एक बहुत ही खास 4-7-8 टेक्‍न‍िक के बारे में बताने जा रहे हैं, इससे अन‍िद्रा की समस्‍या से आप तुरंत न‍िजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में वि‍स्‍तार से-

4-7-8 ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज क्या है?

यह एक ब्रीदिंग एक्सरसाइज है जिसे डॉ. एंड्रयू वील नाम के अमेरिकन डॉक्टर ने फेमस बना द‍िया। ये सांस की गति को कंट्रोल कर शरीर के नर्वस सिस्टम को शांत करती है। इसमें तीन मेन स्‍टेप होते हैं। 4 सेकंड तक सांस लेना, इसके बाद 7 सेकंड तक सांस रोकना और फ‍िर 8 सेकंड तक धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ना। इसे कम से कम 4 बार दोहराना होता है, जिसे एक राउंड माना जाता है।

कैसे काम करती है ये तकनीक?

जब हम 4-7-8 ब्रीदिंग एक्‍सरसारइज करते हैं, तो हमारा फोकस सिर्फ सांस पर होता है, जिससे दिमाग में चल रही अनचाही बातें धीरे-धीरे शांत हो जाती हैं। ये मन को शांत करता है। इसके अलावा ये हार्ट रेट को धीमा करती है। तनाव और चिंता कम करने क ल‍िए ये एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज है। इससे नींद न आने की समस्‍या दूर होती है। इसको करने से द‍िमाग को ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। ये नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करता है। यही कारण है कि कई लोग मानते हैं कि 4-7-8 टेक्‍न‍िक अपनाने के कुछ ही मिनटों में नींद आने लगती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *