Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

मध्य रेल द्वारा मध्य रेल वॉल कैलेंडर 2026 का विमोचन

मुंबई . मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने सोमवार, 22 दिसंबर 2025 को मध्य रेल वॉल कैलेंडर 2026 का विमोचन किया. इस वर्ष वॉल कैलेंडर की थीम वंदे मातरम के 150 ऐतिहासिक वर्ष रखी गई है, जिसका शीर्षक गीत से आत्मा तक, राष्ट्र को एकजुट करना है.इस वॉल कैलेंडर के एक हिस्से में देवनागरी लिपि में संपूर्ण वंदे मातरम प्रस्तुत किया गया है. वहीं दूसरे हिस्से में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के भव्य केंद्रीय गुंबद के साथ एक उपनगरीय लोकल ट्रेन और एक वंदे भारत ट्रेन का दृश्य दर्शाया गया है. यह प्रस्तुति भारतीय रेलवे के सतत विकास और रेल यात्रा में हो रही प्रगति का प्रतीक है.

विमोचन कार्यक्रम के दौरान मध्य रेल के उप महाप्रबंधक श्री के.के. मिश्रा तथा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. स्वप्नील डी. निला भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *