पर्णकुटी और कोंगा सॉफ्टवेयर द्वारा महिलाओं को मिला स्वरोजगार

पुणे :

पर्णकुटी संस्था और कोंगा सॉफ्टवेयर प्रा. लि. की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग और सामग्री प्रदान की गई। इस उपक्रम के तहत कुल 10 महिलाओं को बिजनेस किट्स दी गईं। इनमें से तीन महिलाओं को सिलाई मशीनें, चार महिलाओं को एडवांस ब्यूटी पार्लर किट्स और तीन महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल 32,500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह कार्यक्रम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत स्वयंरोजगार और कौशल विकास अभियान** के रूप में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अभिनेत्री तथा *अस्मिता महाराष्ट्राची* संस्था की संचालिका अंकिता शिवतारे और पर्णकुटी की सह-संस्थापक स्नेहा भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनके हाथों लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर बोलते हुए अंकिता शिवतारे ने कहा कि  महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना बेहद जरूरी है। शिक्षा और कौशल का उपयोग कर महिलाएं न केवल खुद को मजबूत बनाती हैं, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त करती हैं। वहीं सह-संस्थापक स्नेहा भारती ने बताया कि पर्णकुटी संस्था कई वर्षों से महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। कोंगा सॉफ्टवेयर के सहयोग से इस पहल को और गति मिली है।
स्नेहा भारती ने आगे कहा कि संस्था महिलाओं, बच्चों और समुदाय के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास और परामर्श जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है। हमारा उद्देश्य वंचित वर्ग की महिलाओं, ट्रांसजेंडर और एचआईवी प्रभावित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम का संचालन पूर्वा पाटील ने किया, जबकि आयोजन की रूपरेखा शलाका कोकणे और पर्णकुटी की टीम ने सफलतापूर्वक संभाली। इस पहल से लाभान्वित महिलाओं ने संस्था और कोंगा सॉफ्टवेयर का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *