Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

ग्वालियर में गालव म्यूजिकल ग्रुप की सुरमई शाम

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

ग्वालियर।
गालव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित सुरमई शाम का कार्यक्रम इस माह भी बाल भवन में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। हर बार की तरह इस बार भी कार्यक्रम में आम जनता की पसंद के नगमों की प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे श्रोता झूम उठे।

कार्यक्रम का संचालन आशी, प्रतिभा दुबे और वर्षा श्रीवास्तव ने किया। मंच पर एक के बाद एक गायक-गायिकाओं ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से वातावरण को संगीतमय कर दिया। डॉ. वर्षा श्रीवास्तव और डॉ. सुनील श्रीवास्तव ने साथिया तुने क्या किया, दीपा भदौरिया ने अक्सर इस दुनिया में, डॉ. पंकज गोयल ने नीले अंबर पर, दिलीप कटारिया ने सोचेंगे तुम्हें प्यार करें कि नहीं, डॉ. रवि अम्बे ने किसका रास्ता देखें, अनिल सेंगर ने बदन पे सितारे लपेटे हुए, ज्योति दुबे ने सोलह बरस की बाली उमर, निरूपमा मालपानी ने ये मेरा दिल यार का दीवाना, रीना गांधी ने अंखियों के झरोखे से, आनंद श्रीवास्तव ने दिल है कि मानता नहीं, अरुण कुमार ने सातों जन्म में तुझे, अलीशा ने मेरा बाबू छैल छबीला और आरिफ ने कभी यादों में आए जैसे लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। इन शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने सुरेश घोडके, अनुराधा घोडके, राहुल राजावत, सोनल शर्मा, हेमलता बघेल, विकास मिश्रा, हर्षिका और अंकित दुबे को पुष्पमाला और शील्ड देकर सम्मानित किया।

गालव म्यूजिकल ग्रुप के एडमिन राजेन्द्र परिहार ने सभी अतिथियों, सम्मानित व्यक्तियों, सिंगर्स और उपस्थित श्रोताओं का आभार व्यक्त किया।

ग्वालियर से लाइव वॉयर न्यूज के लिए प्रतिभा दुबे की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *