शालिनी वर्मा को मिला ‘विश्व हिंदी सेवी सम्मान’
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन में दोहा, कतर निवासी प्रवासी साहित्यकार शालिनी वर्मा को हिंदी भाषा, साहित्य और शिक्षण में योगदान के लिए विश्व हिंदी सेवी सम्मान प्रदान किया गया। सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के हिंदी विद्वानों ने भाग लिया।
