gulmohar

खुशियों भरी दिवाली

रंगोली और जलते दीयों से सजा भारतीय घर का आँगन। जगमगाते दीप, खिलखिलाती खुशियाँ और अपनों का साथ।

ममता सिंह ‘चित्त’

सजी दियों से थाली हो, खुशियों भरी दिवाली हो,
हर आँगन में दीपक दमके, ये शाम उजालों वाली हो।

अम्मा ने घर चमकाया, रंग-रोगन से खूब सजाया,
कोना घर का ऐसे महके, जैसे सीता की फुलवारी हो।

फुलझड़ियों से तारे झरते, खुशियों से धरा ये दमके,
मुन्नी-बबलू ऐसे ताकें, जैसे अवध की खुशियाली हो।

गलियों में चहल-पहल है, उज्ज्वल कपड़ों में हर जन है,
पर्दे घर के ऐसे झूमें, जैसे नीरद की अंगड़ाई हो।

बर्फी, लड्डू, खील-बताशे, थाली में रह-रह मुस्काएँ,
संयम से चलते परिवारों को मेरी खूब बधाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *