gulmohar

जाने के पहले

जाने के पहले कविता में अतीत के रहस्यों और जीवन की सच्चाई का प्रतीकात्मक दृश्य। कुछ सच छिपाए जा सकते हैं, लेकिन इतिहास से कभी मिटाए नहीं जा सकते।
ridara

रीदारा

जाने के पहले
ना जाने क्यों
ख़त्म करना ज़रूरी लगता है
वो सारे राज़,

जिनसे
दबी-छिपी बातें
पहचाने जाने का होता है डर।

वो अतीत की ज़हरीली भाषा,
बेहूदे कर्मकांड,
छिपी हत्याएँ,
बिखरी पड़ी घटनाएँ,
जिनसे
पहचान न ली जाए कहीं… नीयत।

और बहुत ज़रूरी हो जाता है
सारे भेद छिपाना।

वैसे मरने से पहले
कुछ भी
ख़त्म नहीं कर पाता कोई।

इतिहास में हौले-हौले दर्ज़ होता हुआ
अतीत का कच्चा चिट्ठा,
लौटता नहीं कुछ भी वापस,
कुछ डिलीट भी नहीं होता।

बस ख़त्म होता है ये जीवन
दोबारा न लौटने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *