Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

महिला दिवस पर काव्य गोष्ठी संपन्न

महिला दिवस पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम का दृश्य महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ऑनलाइन काव्य गोष्ठी AI IMAGE

स्त्री शक्ति संगठन द्वारा किया गया आयोजन

नई दिल्ली से प्रेरणा बुडाकोटी की रिपोर्ट

28 फरवरी 2026 को स्त्री शक्ति संगठन द्वारा महिला दिवस के अवसर पर ऑनलाइन विचार एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष ममता शर्मा, मुख्य वक्ता विशाल भट्ट, मीडिया प्रभारी प्रेरणा बुडाकोटी, नीतू नागर, माला झा, मंजूषा दुग्गल, प्रीति जायसवाल, पूनम, शोभा, किरण, कीर्ति, अंजू बंसल, रूबी, वंदना राजोरिया, सुधा एवं अन्य प्रतिभागियों ने अपने ज्ञानवर्धक विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का विषय महिला दिवस की सार्थकता पर केंद्रित रहा। वक्ताओं ने कहा कि महिला अपने आप में एक सशक्त अस्तित्व है, जो स्वयं संघर्ष करते हुए अपने बच्चों का भविष्य संवारती है। वह नवबीज को अंकुरित कर समाज को नई दिशा देती है। आज महिलाएँ निरंतर आगे बढ़ रही हैं। अंतरराष्ट्रीय हो या राष्ट्रीय स्तर हर क्षेत्र में मातृशक्ति ने अपना परचम लहराया है। परिवार को शिक्षित करने से लेकर समाज निर्माण तक महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं का इतिहास केवल आत्मगौरव का प्रतीक नहीं, बल्कि संघर्षों की जंजीरों को तोड़कर स्वयं गौरवशाली इतिहास रचने की प्रेरणा देता है। आचार्य जी के विचारों ने भी उपस्थित जनों को नई दिशा प्रदान की। वक्ताओं ने आह्वान किया कि नारी शक्ति को जागृत करना आवश्यक है, ताकि वह अपने बच्चों को मूल शिक्षा एवं संस्कार प्रदान कर सके और महिलाएँ केवल घर की सीमा तक ही नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में स्वतंत्र एवं गौरव के साथ आगे बढ़ सकें।

अंत में संगठन की मुख्य अध्यक्ष ममता शर्मा ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *