नागपुर की बाल कवियित्री मिहूं अग्रवाल सम्मानित

लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के दौरान बाल कवियित्री मिहूं अग्रवाल को सम्मानित करते हुए अतिथि

लखनऊ में भव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन संपन्न,

नागपुर से मेघा अग्रवाल की रिपोर्ट

लखनऊ -उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती साहित्य समिति द्वारा एक भव्य अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में देश-विदेश से आए कवि-कवयित्रियों ने अपनी सशक्त प्रस्तुतियों से साहित्यिक माहौल को ऊर्जावान बना दिया।

कार्यक्रम का आयोजन संस्था की संस्थापक डॉ. आरती दुबे (शुक्ला) एवं डॉ. प्रिया ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद देवरिया के सौदागर सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक की विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर इंटरनेशनल राइफल के दुर्गेश त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय महामंडलेश्वर महादेव बाबा जी महाराज, लंदन से पधारे संत बलदेवआनंद जी महाराज, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार इंजीनियर हरी प्रकाश गुप्ता, CISF से जुड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक संजीव जी, सुप्रसिद्ध कवि एवं संगीतकार डॉ. ओम शर्मा “ॐ”, गीतकार वंदना विशेष सहित अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का संचालन अंकुर पाठक द्वारा किया गया।

सम्मेलन का मुख्य आकर्षण नागपुर की प्रतिभाशाली बाल कवियित्री मिहूं अग्रवाल रहीं, जिन्हें उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक प्रतिभा के लिए अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने मिहूं की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समिति की संस्थापिका डॉ. आरती दुबे एवं आयोजक डॉ. प्रिया ठाकुर ने मिहूं अग्रवाल को शाल, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब और हरियाणा से आए कवियों ने भी अपनी प्रभावशाली रचनाओं से समां बांधा।

नागपुर निवासी मिहूं अग्रवाल की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, बहन एवं समस्त नागपुरवासियों में हर्ष का माहौल है। इतनी कम उम्र में साहित्य के क्षेत्र में यह सम्मान प्राप्त कर उन्होंने अपने शहर और परिवार का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *