दिवा – चिपलून – दिवा अनारक्षित विशेष सेवा 1.3.2026 के स्थान पर 2.03.2026 से चलाई जाएगी
आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे 6 अतिरिक्त अनारक्षित विशेष सेवाएं चलाने जा रही है.
विवरण निम्नानुसार है:पनवेल – रत्नागिरी – पनवेल अनारक्षित विशेष (6 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01157 मेमू विशेष दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026 और 01.03.2026 को पनवेल से 16.40 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23.55 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी. (3 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01158 मेमू विशेष दिनांक 27.02.2026, 28.02.2026 और 01.03.2026 को रत्नागिरी से 09.00 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.10 बजे पनवेल पहुंचेगी. (3 सेवाएं)ठहराव: सोमाटणे, आपटा, जिते, पेण, कासू, नागोठणे, रोहा, कोलाड, इंदापुर, माणगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामणे, करंजाडी, विन्हेरे, दिवाणखवटी, कळंबणी बुद्रुक, खेड, अंजनी, चिपलून, कामथे, सावर्डा, आरवली रोड, कडवई, संगमेश्वर रोड, उक्शी और भोके.
संरचना: 8 मेमू डिब्बे.
- दिवा – चिपलून – दिवा अनारक्षित विशेष निम्न संशोधित तिथियों पर चलाई जाएगी
ट्रेन संख्या 01159 अनारक्षित विशेष सेवा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 01.03.2026 के स्थान पर अब 02.03.2026 को दिवा से प्रस्थान करेगी.
ट्रेन संख्या 01160 अनारक्षित विशेष सेवा पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार 01.03.2026 के स्थान पर अब 02.03.2026 को चिपलून से प्रस्थान करेगी.
ट्रेन संख्या 01159/01160 मेमू विशेष सेवाओं के समय, ठहराव और संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
उपरोक्त सभी ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी में चलाई जाएंगी तथा इन पर सुपरफास्ट मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के समान सामान्य किराया लागू होगा. यात्रियों से अनुरोध है कि इस संबंध में आवश्यक जानकारी संज्ञान में रखें.
