Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

दूध बड़ा गुणकारी है

गिलास में ताजा सफेद दूध, पास में फल और अनाज, स्वास्थ्यवर्धक आहार का दृश्य

चंद्रवती दीक्षित, प्रसिद्ध लेखिका, करनाल हरियाणा

दूध बड़ा गुणकारी है,
करता दूर बीमारी है।

यह एक सम्पूर्ण आहार,
कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन का भंडार।

फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर,
भारत में यह बड़ा मशहूर।

हड्डियों को मजबूत बनाता,
मांसपेशियों की मरम्मत कराता।

दे बेहतर नींद, करे त्वचा में निखार,
पाचन में करता सुधार।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करे,
सबके मन में शुद्ध भाव भरे।

बच्चे, बूढ़े या जवान,
सभी करते इसका रसपान।

खोया, पनीर, खीर बनाते,
इसके व्यंजन सेहत बढ़ाते।

अनेक बीमारियों को भगाए,
जिससे हम स्वस्थ हो जाएँ।

दो गिलास दूध जरूर पियो,
खूब मजे की जिंदगी जियो।

पूजा में भी काम आए,
तभी तो यह निर्मल कहलाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *