Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

कार की टक्कर से ट्रैक्टर चकनाचूर

महिदपुर में भीषण सड़क हादसा. तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में टूटा, चालक गंभीर. तेज रफ्तार कार की टक्कर से ट्रैक्टर तीन टुकड़ों में टूटा,

सुरेश परिहार, पुणे

महिदपुर. काजीखेड़ी डैम के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार ने सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के तीन टुकड़े हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उज्जैन रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और घेराबंदी कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *