राजधानी में लॉन्च हुई ‘भारत टैक्सी’

भारत टैक्सी लॉन्च: दिल्ली में शुरू हुई नई कोऑपरेटिव कैब सेवा

ड्राइवर कहलाएंगे ‘सारथी’, किराया निजी कैब से 30% तक सस्ता

सुरेश परिहार, संंपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

नई दिल्ली,देश में टैक्सी सेवाओं के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है. राजधानी दिल्ली में भारत टैक्सी नाम की नई कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा लांच कर दी गई है. इस सेवा का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया.
लॉन्च के अवसर पर भारत टैक्सी से जुड़े ड्राइवरों और ग्राहकों ने एक टैक्सी रैली भी निकाली, जिसके जरिए लोगों को इस नई सेवा की जानकारी दी गई.
भारत टैक्सी एक सहकारी (कोऑपरेटिव) मॉडल पर आधारित है, जिसे भारत सरकार का समर्थन प्राप्त है.
इसका उद्देश्य ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और यात्रियों को किफायती व भरोसेमंद यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है.
ड्राइवर नहीं, कहलाएंगे सारथी
भारत टैक्सी में ड्राइवरों को सारथी कहा जाएगा. प्रत्येक सारथी के पास पांच शेयर होंगे, जिससे वे इस सेवा के भागीदार भी बनेंगे. सबसे खास बात यह है कि इस प्लेटफॉर्म पर हर राइड पर कोई कमीशन नहीं काटा जाएगा. इसके बजाय, सारथी को ऐप के उपयोग के लिए केवल ३० रुपये प्रतिदिन शुल्क देना होगा.यह मॉडल उन ड्राइवरों की समस्याओं का समाधान करने की कोशिश है, जो निजी कैब प्लेटफॉर्म्स पर भारी कमीशन और सीमित स्वतंत्रता से लंबे समय से परेशान रहे हैं्

.यात्रियों को सीधा फायदा
अधिकारियों के मुताबिक, भारत टैक्सी का किराया निजी कैब सेवाओं की तुलना में करीब ३० प्रतिशत तक सस्ता होगा. जहां निजी ऐप्स एक राइड पर ३० से ५० रुपये तक कमीशन लेते हैं, वहीं जीरो-कमीशन मॉडल का लाभ सीधे यात्रियों और ड्राइवरोंदोनों को मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *