वेलेंटाइन डे पर ‘लव’ नहीं, ‘लास्ट चैप्टर’ का जश्न

Valentine Day पर एक्स के नाम का कॉकरोच, चिड़ियाघर का अनोखा ऑफर cocroch

एक्स के नाम का कॉकरोच, बदले की थीम पर चिड़ियाघर का अनोखा प्रयोग

जहां दुनिया वेलेंटाइन डे को गुलाब, चॉकलेट और रोमांटिक डिनर के साथ मनाती है, वहीं पोलैंड का एक चिड़ियाघर इस दिन को ब्रेकअप फेस्टिवल में बदल चुका है. यह ऑफर उन लोगों के लिए है, जिनके लिए वेलेंटाइन डे प्यार की याद नहीं बल्कि दिल टूटने की कहानी बन चुका है.

पोलैंड के ओरिएंटेरियम चिड़ियाघर ने वेलेंटाइन डे के मौके पर ऐसा अभियान शुरू किया है, जो न सिर्फ अनोखा है बल्कि लोगों को अपने बीते रिश्ते से भावनात्मक मुक्ति भी दिला रहा है. इस अभियान में लोग अपने एक्स पार्टनर के नाम पर एक कॉकरोच को गोद ले सकते हैं और उसका नामकरण कर सकते हैं.

चिड़ियाघर का कहना है कि यह पहल सिर्फ मजाक या बदले के लिए नहीं है, बल्कि यह लोगों को मानसिक तौर पर आगे बढ़ने का मौका देती है. नामकरण के साथ मिलने वाला डिजिटल सर्टिफिकेट कई लोगों के लिए ब्रेकअप के बाद एक तरह का क्लोजर बन रहा है.इस अभियान के अलग-अलग पैकेज सोशल मीडिया पर खास चर्चा में हैं. बेसिक पैकेज में सिर्फ नामकरण होता है, जबकि प्रीमियम पैकेज में कॉकरोच को मीरकैट का भोजन बनते देखने का विकल्प भी दिया जाता है. यही वजह है कि इसे लोग ‘ब्रेकअप थेरेपी पैकेज’ भी कह रहे हैं.सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग इस ऑफर को लेकर मजेदार मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि पहली बार वेलेंटाइन डे पर पैसा वसूल हुआ है, तो कोई इसे दिल टूटने वालों के लिए सबसे ईमानदार तोहफा बता रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि इस अनोखे अभियान से चिड़ियाघर को न सिर्फ लोकप्रियता मिल रही है, बल्कि इससे होने वाली आय का उपयोग जानवरों के संरक्षण और देखभाल के लिए किया जा रहा है. यानी टूटे रिश्तों की यादें अब वन्यजीव संरक्षण में बदल रही हैं.

इस वेलेंटाइन डे पर जब दुनिया प्यार का जश्न मना रही है, तब यह चिड़ियाघर यह संदेश दे रहा है कि हर रिश्ता हमेशा के लिए नहीं होता, लेकिन उससे बाहर निकलने का तरीका ज़रूर खास हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *