भव्य कलश यात्रा और हरिनाम के जयघोष के साथ श्रीमद् भागवत कथा शुरु

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे
महिदपुर रोड नगर में आज श्रीराम हनुमान मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ अत्यंत पवित्र, धार्मिक और आनंदमय वातावरण में संपन्न हुआ. चारों ओर भक्तिभाव, जयघोष और मंगल ध्वनियों से वातावरण गूंज उठा. श्रीराम हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में तथा समस्त नगरवासियों के सहयोग से आयोजित इस पावन अनुष्ठान ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया.प्रातः काल भव्य कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ किया गया. श्री गणेश मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत यात्रा प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए श्रीराम हनुमान मंदिर स्थित कथा स्थल तक पहुंची. सिर पर कलश धारण किए मातृशक्ति, श्रद्धालु पुरुषों और बच्चों ने भक्ति गीतों के साथ यात्रा में सहभागिता की. बैंड-बाजों की मधुर धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और हरि नाम के जयकारों से संपूर्ण नगर भक्तिमय हो उठा.

मार्ग में विभिन्न समाजों, संस्थाओं और परिवारों द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया गया.श्री गणेश मंदिर में मुख्य कलश एवं श्रीमद् भागवत पुराण का विधिपूर्वक पूजन किया गया.
प्रथम दिवस की आरती एवं प्रसादी के यजमान श्री गोपाल दांगी कसारी वाले एवं उनका परिवार रहा.
उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रीमद् भागवत पुराण को सिर पर धारण कर आरती संपन्न कराई. मुख्य कलश धारण करने का सौभाग्य श्री विजय मंडोवरा को प्राप्त हुआ

श्रीमद् भागवत कथा का रसपूर्ण प्रवचन पूज्य पंडित सुनीलकृष्ण जी व्यास बेरछा वाले द्वारा किया जा रहा है. अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मन के समस्त रोगों, विकारों और अशांति को दूर कर जीवन में शांति, प्रेम और भक्ति का संचार करती है. कथा श्रवण से मानव का हृदय निर्मल होता है और वह ईश्वर के प्रति समर्पण की अनुभूति करता है.कथा के प्रथम दिवस से ही नगर का वातावरण पूर्णतः भक्तिरस में डूब गया. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति की. आगामी दिनों की कथा को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है.

हरे कृष्णा 🙏
🙏🚩🚩#जय___मंहाकाल 🚩🚩🙏
🙏🚩🚩#जय__श्री__राम🚩🚩🙏
🙏🚩🚩#जय__श्री__कृष्णा🚩🚩🙏
🚩🥀”✴️°||जय श्री राम||°✴️”🥀🚩
✊🔥🏹🔥✊
🚩🥀”✴️°||जय श्री राम||°✴️”🥀🚩