
हेमा जोशी स्वाति, लोहाघाट, उत्तराखंड
गर्दभ वाहन मातु का, रूप बड़ा विकराल।
खड्ग खप्पर धारण करें,गल मुण्डन की माल।।
सप्तम दिन पूजा करें,बाधा करतीं दूर।
दमन करें मां शत्रु का, दें समृद्धि भरपूर।।
रक्त पुष्प अर्पित करें,और शहद का भोग।
पूजन करें शुभंकरी, माता का सब लोग।।

नमामि मातृ शक्ति
बहुत सुंदर
जय माँ कालरात्रि 🙏🏻
अति सुन्दर शब्दों में माँ की महिमा का वर्णन 🙏