Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

करतब दिखाते समय युवक बुरी तरह झुलसा,

फूल डोल चल समारोह के दौरान एक युवक करतब दिखाते समय बुरी तरह झुलस गया। घटना टॉवर चौराहे पर हुई, जहां अखाड़े का युवक गाड़ी पर चढ़कर मुंह में पेट्रोल डालकर आग के गोले बनाने का प्रदर्शन कर रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया।

प्रकाश नगर निवासी युवराज, पिता राजकुमार मरमट, इस हादसे में हाथ, छाती और मुंह झुलस गए। आग की चपेट में आने पर गाड़ी से कूदने वाले एक अन्य युवक को भी चोटें आईं।

युवराज को पहले चरक अस्पताल ले जाया गया और फिर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, उसका शरीर लगभग 40 प्रतिशत से अधिक झुलस गया है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस और आयोजक फिलहाल घटना की जांच कर रहे हैं, ताकि भविष्य में ऐसे खतरनाक करतबों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *