कन्हैया

मैं खोजती कन्हैया,को राधे ,
घर , बहार ,देहरी सब द्वार
न जाने किन कुंज गलियन में,
छुपा हुआ वो ,मटकी फोड़ने आज ।।

निकट नहीं तनिक भी आवे ,
छलिया रोज ही छल जावे
मथ मथ माखन हुई बाबरी
न जाने कैसे वो भोग लगावे ।।

चोर–चोर के आवे घर भीतर ,
हंडिया से माखन ले जावे
पकडू कैसे तनिक सुझावों,
क्षण भर में वो अदृश्य हो जावे ।।

अब तो कोई युक्ति बतलाओ ,
माखन चोर को ढूंढ के लाओ
नंद बाबा से बात करो कोई
इस हृदय को चैन दिलवाओ।।

आशी प्रतिभा, ग्वालियर मध्य प्रदेश,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *