हरिद्वार में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में झारखंड की साहित्य साधिका को सम्मानित किया गया
हरिद्वार, 12 जुलाई 2025 — साहित्यिक जगत के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब झारखंड की वरिष्ठ कवयित्री निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’ को विद्यावाचस्पति सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें हरिद्वार में आयोजित एक भव्य कवि सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया, जहाँ देशभर से अनेक प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी साहित्यिक उपस्थिति दर्ज कराई।
सम्मान समारोह का आयोजन मकस कहानिका संस्था द्वारा किया गया, जिसके संस्थापक आ. श्याम कुंवर भारती के मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई हरिद्वार की महापौर श्रीमती किरण जैसल, काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ‘निर्भय’, उपकुलपति इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ सहित देश के कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों व गणमान्य व्यक्तियों ने।

निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी इससे पूर्व बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, पटना में महामहिम राज्यपाल द्वारा भी सम्मानित की जा चुकी हैं। उनकी साहित्य साधना और काव्य प्रतिभा ने एक बार फिर झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनके साथ-साथ इस समारोह में सविता सिंह ‘मीरा’ और अरविंद तिवारी को भी विद्यावाचस्पति सम्मान से नवाज़ा गया।
कार्यक्रम के अंत में कवयित्री ने सभी शुभेच्छुओं, पाठकों और साहित्य प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान न केवल मेरा, बल्कि पूरे झारखंड की साहित्यिक चेतना का सम्मान है। मैं ईश्वर और अपने गुरुजनों की कृपा से इस पथ पर निरंतर समर्पित रहना चाहती हूं।”
इस उपलब्धि पर शहर के साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया और निवेदिता श्रीवास्तव ‘गार्गी’ को बधाई दी।

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वायर न्यूज पुणे

सुंदर प्रयास