
सरला मेहता, इंदौर
कहाँ खो गया मेरा प्यार
कहाँ खो गया मेरा प्यार
चाँद-सा पिया पाया था
उतरा मेरे आँगने में जब
चाँदनी थी चुनर अनूठी
कहाँ ढूँढ़ूँ मेरे वो अरमान
रग-रग में समाया ख़ुमार
कहाँ खो गया मेरा प्यार
तेरे ख़ातिर छोड़ा जग को
हमसफ़र था माना तुझको
क़ायनात इस रंगमंच पर
इक तू ही बचा था किरदार
सारा रूठ गया है संसार
कहाँ खो गया मेरा प्यार
दृगजल बूँदें सजना ठहरीं
बरस-बरस आँखें थकीं
याद में कई मैं रातें जागी
आकर अंजुरी तू भर ले
कब पाऊँ अपना मैं यार
कहाँ खो गया मेरा प्यार
यूँ ही बाट जोहूँगी हमदम
दिल में समाकर सारे ग़म
निशदिन तेरी याद सँजोए
अश्रुबूँद कहीं झर न जाए
मौसम की नहीं है दरकार
कहाँ खो गया मेरा प्यार
