gulmohar

ये मुआ जानलेवा स्क्रीन

मोबाइल स्क्रीन में व्यस्त व्यक्ति और उसके आसपास बिखरी किताबें, डिजिटल लत का प्रतीक। स्क्रीन की चमक में कहीं किताबें और सामाजिक रिश्ते पीछे छूटते जा रहे हैं।

सरला मेहता, इंदौर

ये मुआ जानलेवा स्क्रीन,
भूल गए हम पोथी पढ़ना।
सोशल मीडिया अब ललचाए,
मोटी फ्रेम का चश्मा पहने,
बिना बात के आँख गँवाएँ।

रात-रात भर जाग-जाग के,
लंबे-चौड़े नोट्स बनाएँ।
सुबह उठे तो पाया हमने,
किया-धरा गायब हुई जाए।

घर बैठे अब शिक्षा पाओ,
कक्षा का नहीं कोई कार्य।
श्यामपट व खड़िया खो गए,
गुरुजी बन गए द्रोणाचार्य।

सरोकार, सहयोग नहीं अब,
भूत बन गया शिष्टाचार।
सामाजिकता लोप हो गई,
भूले सारे आचार-विचार।

बटन दबाकर कुछ भी देखो,
बढ़ते जा रहे मनोविकार।
मूल्य जा रहे रसातल में,
जीवन हो रहा है दुश्वार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *