
विजयलक्ष्मी सिंह
कर ध्यान, निश्चय से चले तो पूर्ण आशा होती है।
मन मृदंग नाचे मयूर-सा, तो कर्म प्रतिष्ठित होता है।
हे मना! तू दृढ़ बने तो संकल्प पूर्ण होता है।
चल, चलाचल निष्कपट तू, भाव भरकर राह पर।
निःस्वार्थ कर्म पर ध्यान दे, फल का न कोई मलाल हो।
नियति को तू मान नियंता, आशा दृढ़ संकल्प हो।
दूरगामी परिणामों पर, निश्चय कर तू साधकर।
बेधना मछली की पुतली, निश्चय पार्थ जैसा कर।
हो वेदना, संवेदना पूरी, परिश्रम भरपूर हो मगर।
भटके न ध्यान राह से कभी, मंजिल चाहे हो कितनी दूर।
यह भरोसा पूर्ण रखना, दृढ़प्रतिज्ञ बनो भरपूर।
आशा मेरी पूर्ण करना, प्रार्थना हो सद्गुरु हजूर।
कर्ता कर्म से क्रिया होती, कार्य होता सिद्ध है।
ध्यान हो अनुशासन से, मुदित मंगल होता है।
डगर से विचलित कभी न हो, लक्ष्य सम्मुख हो सदा।
ध्यान, परिश्रम व निश्चय से, आशा पूर्ण होती हमेशा।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
सफलता का मंत्र
प्रकृति और चंद्रिका
जब प्रकृति सजाती है धरती का श्रृंगार
नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व
रहा न अब कोई छोह
हौसला
बंधुत्व का दीपक
मजबूरियाँ
बेटियां दो घर नहीं, दो पीढ़ियों को करती हैं रोशन

प्रेरणा दायक, बेहतरीन