गुरुग्राम.
भारत में 12 दिसंबर 2025 को लॉन्च की गई ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल की पहली खेप महज 24 घंटे के भीतर पूरी तरह बिक गई है. यह कार भारत में पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के रूप में 58,50,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश की गई थी.
अब ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल के लिए संभावित ग्राहक अगले चरण की डिलीवरी के लिए बुकिंग कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत अगले वर्ष की शुरुआत से होगी.
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, “यह बहुत तेजी से हुआ. जिस रफ्तार से ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल बिकी है, वह यह दर्शाता है कि हमारी कम्युनिटी को इसका आकर्षक डिजाइन और मजेदार, प्रामाणिक ड्राइविंग अनुभव कितना पसंद आया है. हमें उत्साह की उम्मीद थी, लेकिन MINI लाइफस्टाइल को जिस तरह से तुरंत अपनाया गया, वह असाधारण है. MINI के मालिक ट्रेंड का अनुसरण नहीं करते, वे अपनी अलग राह बनाते हैं—टॉप डाउन. हम भारत की सड़कों पर इस आइकॉनिक MINI को ऊर्जा का नया रंग भरते देखने के लिए उत्सुक हैं.”
ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल की खासियतें
ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल का बाहरी डिजाइन MINI की क्लासिक पहचान को बनाए रखता है. इसमें स्टैंडर्ड एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनमें तीन अलग-अलग लाइट सिग्नेचर मौजूद हैं, जो कार के चरित्र को और निखारते हैं. शानदार ड्राइविंग अनुभव के अनुरूप यह कार एयरोडायनामिक रूप से अनुकूलित 18-इंच के पहियों के साथ उपलब्ध है, जिसमें स्लाइड स्पोक टू-टोन और फ्लैश स्पोक टू-टोन अलॉय व्हील्स का विकल्प मिलता है.
इसमें दिया गया उच्च गुणवत्ता वाला ब्लैक सॉफ्ट टॉप हर मौसम में यात्रियों की सुरक्षा करता है. यह सॉफ्ट टॉप मात्र 18 सेकंड में पूरी तरह खुल जाता है और 15 सेकंड में बंद हो जाता है. इसे आंशिक रूप से 40 सेंटीमीटर तक खोलकर सनरूफ की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वह भी किसी भी गति पर.
कार का इंटीरियर साफ-सुथरे डिजाइन और मिनिमल कंट्रोल्स के साथ क्लासिक MINI की झलक देता है. कॉकपिट का मुख्य आकर्षण गोलाकार हाई-रिजॉल्यूशन ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसे MINI इंटरैक्शन यूनिट कहा जाता है. यह इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल डिस्प्ले दोनों का कार्य करता है. “हे MINI” कहकर MINI इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट को सक्रिय किया जा सकता है, जिससे कई फीचर्स को वॉयस कमांड से नियंत्रित किया जा सकता है.
इननोवेटिव MINI डिजिटल की प्लस स्मार्टफोन को MINI ऐप के जरिए कार की चाबी में बदल देता है. हेड-अप डिस्प्ले ड्राइवर की आंखों के सामने जरूरी जानकारियां प्रोजेक्ट करता है. वहीं, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है.
ऑल-न्यू MINI कन्वर्टिबल S में नवीनतम MINI ट्विनपावर टर्बो तकनीक से लैस शक्तिशाली और दक्ष पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 5,000 से 6,500 आरपीएम पर 150 किलोवॉट यानी 204 हॉर्सपावर की अधिकतम शक्ति और 1,450 से 4,500 आरपीएम पर 300 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है. यह कार महज 6.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है, जबकि इसकी अधिकतम गति 240 किलोमीटर प्रति घंटा है.
