उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के बीच श्रावण मास में विशेष ट्रेन 26 से

उज्जैन, 26 जुलाई
श्रावण मास में उज्जैन में बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने उज्जैन से संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बीच विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 26 जुलाई से 31 अगस्त तक रोजाना चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 09311/09312 के रूप में चलने वाली यह सेवा विशेष किराए के साथ उपलब्ध होगी।

पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09311 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल प्रतिदिन दोपहर 2:05 बजे उज्जैन से रवाना होगी और तराना रोड (2:15/2:17), मक्सी (2:53/2:55), बेरछा (3:15/3:17), कालीसिंध (3:30/3:32), अकोदिया (4:20/4:22), शुजालपुर (4:40/4:42), कालापीपल (5:00/5:02), सीहोर (5:45/5:47) होते हुए शाम 6:35 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 09312 संत हिरदाराम नगर से रात 9:35 बजे प्रस्थान करेगी और सीहोर (10:06/10:08), कालापीपल (10:34/10:36), शुजालपुर (10:49/10:51), अकोदिया (11:03/11:05), कालीसिंध (11:32/11:34), बेरछा (11:46/11:48), मक्सी (12:20/12:22), तराना रोड (12:31/12:33) होते हुए रात 1:35 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

श्रावण मास के दौरान महाकाल दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को यह ट्रेन बड़ी राहत प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *