लखनऊ में महादेवी वर्मा की पुण्य स्मृति में विश्वभूषण सम्मान समारोह संपन्न
लखनऊ के निराला सभागार में महादेवी वर्मा की पुण्य स्मृति में विश्व भूषण सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

लखनऊ के निराला सभागार में महादेवी वर्मा की पुण्य स्मृति में विश्व भूषण सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही.
अहमदाबाद की कवयित्री डॉ. रानी गुप्ता को महादेवी वर्मा के जन्मदिन पर लखनऊ में आयोजित साहित्य महोत्सव में ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया.
हिन्दी हमारे जीवन का परिचय है, यह ज्ञान की अमर ज्योति है और भारत के माथे की बिंदी है। भारतीय समाज के तन, मन और जीवन में रची-बसी हिन्दी अपनेपन का सागर है। इसकी मधुर वाणी में भाषण की गूंज है और कबीर का फक्कड़पन, तुलसी का समन्वय तथा सूरदास का वात्सल्य समाया हुआ है।मीराबाई का प्रेम, जायसी का वियोग और घनानंद की पीड़ा हिन्दी की संवेदनाओं में झलकती है। जयशंकर प्रसाद के आँसू, निराला का संघर्ष, पंत का परिवर्तन और महादेवी का रहस्यवाद इसमें जीवन का विस्तार पाते हैं।