नागचंद्रेश्वर मंदिर में आस्था की ऐतिहासिक भीड़

नागपंचमी के पावन अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट सोमवार रात 12 बजे खोले गए। यह मंदिर वर्ष में केवल एक बार, नागपंचमी के दिन दर्शनार्थियों के लिए खोला जाता है। मंगलवार की दोपहर तक ही 3 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे, और प्रशासन को अनुमान है कि रात 12 बजे तक यह संख्या 10 लाख को पार कर जाएगी।

Read More

वेस्टर्न रेलवे ने हर्षोल्लास से मनाया बांद्रा स्टेशन महोत्सव

पश्चिम रेलवे द्वारा 26 जुलाई 2025 को “बांद्रा स्टेशन महोत्सव” उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बांद्रा स्टेशन की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक पहचान का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष स्मारक कवर के विमोचन से हुई, जिसे पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज सिंह और डाक सेवा निदेशक काया अरोरा ने जारी किया।

Read More

दादा वासवानी की जयंती पर ‘मूवमेंट ऑफ कैल्म’ वॉकाथॉन

सद्गुरु दादा जे. पी. वासवानी की जयंती (2 अगस्त – ग्लोबल फॉरगिवनेस डे) के उपलक्ष्य में सद्गुरु वासवानी मिशन की युवा शाखा ‘ब्रिज बिल्डर्स’ द्वारा पुणे, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और न्यूयॉर्क में ‘मूवमेंट ऑफ कैल्म’ वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।

पुणे के कोरेगांव पार्क में बारिश के बावजूद 800 से अधिक प्रतिभागी सुबह 6:30 बजे 3 किमी की इस अद्वितीय यात्रा में शामिल हुए। शुरुआत सद्गुरु वासवानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SVIMS) से हुई। वॉक से होने वाली आय नि:शुल्क बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा के लिए दान की जाएगी।

Read More

सिक्किम और अरुणाचल की हिमालयी झीलों का मूल्यांकन

नागालैंड विश्वविद्यालय की अगुवाई में सिक्किम और अरुणाचल की ऊँचाई वाली झीलों पर आधारित एक बहुवैज्ञानिक शोध परियोजना के तहत बर्फीली झीलों के फटने (GLOF) की संभावनाओं का गहराई से मूल्यांकन किया जा रहा है। बाथीमेट्रिक सर्वे, ड्रोन मैपिंग और 2D/3D फ्लड मॉडलिंग के ज़रिए इन झीलों की स्थिरता, पारिस्थितिकीय खतरे और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा।

Read More

आईआईएम लखनऊ ने मनाया 41वां स्थापना दिवस

आईआईएम लखनऊ ने अपना 41वां स्थापना दिवस मनाते हुए शिक्षा, सेवा और सांस्कृतिक समावेशन का संदेश दिया। इस अवसर पर आईएएस नेहा प्रकाश ने बतौर मुख्य अतिथि नेतृत्व और सहानुभूति की भूमिका पर प्रकाश डाला। वृक्षारोपण, खेल स्पर्धाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण जैसी गतिविधियों से आयोजन को यादगार बनाया गया।

Read More

70 की उम्र में सांप को गले लगाकर दिया का संदेश

एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने सांप को लेकर समाज में फैले डर और भ्रांतियों को तोड़ते हुए ऐसा साहसिक कदम उठाया कि पूरा इंटरनेट देखता रह गया। पुणे जिले के एक गांव की शकुंतला सुतार ने अपने घर में घुसे एक अजहरी (धामन) सांप को न सिर्फ बेधड़क उठाया, बल्कि उसे गले में डालकर लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया।

Read More

खंडाला घाट में ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही

मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर शनिवार दोपहर खंडाला घाट में एक भीषण हादसा हो गया। खोपोली एग्जिट से खालापुर टोल नाके तक के तीव्र ढलान पर एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह लगभग चार किलोमीटर तक बेकाबू होकर 24 वाहनों से एक के बाद एक टकरा गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाला यातायात दो घंटे तक पूरी तरह ठप रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

Read More

बेंगलुरु में सावन मिलन महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद, आरटी नगर, बेंगलुरु की महिला शाखा द्वारा सावन मिलन महोत्सव अत्यंत धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम बिहार भवन, बेंगलुरु में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमिता झा जी ने अत्यंत सौंदर्यपूर्ण ढंग से की। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ऊषा झा और डॉ. अर्चना झा एवं बिंदु सिंह जी ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सचिव डेज़ी शर्मा और अपर्णा शर्मा की भी उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। समिति की कोषाध्यक्ष निधि शर्मा तथा सदस्य हीरा झा और शीला सिंह ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More

सेंट्रल रेलवे के जीएम ने किया होस्टल जयगढ़ का उद्घाटन

मध्य रेल्वे के महाव्यवस्थापक श्री धर्मवीर मीना ने मंगलवार को भायखळा स्थित सिग्नल और लिकॉम प्रशिक्षण संस्था का निरीक्षण किया और प्रशिक्षणार्थियों के लिए नवनिर्मित जयगढ़ वसतिगृह (छात्रावास) का उद्घाटन किया।

जयगढ़ छात्रावास में 36 सुसज्ज कक्ष हैं, जिनमें 144 प्रशिक्षणार्थियों के निवास की सुविधा है। इस भवन में व्यायामशाला, मनोरंजन कक्ष, भोजन कक्ष और वाई-फाई जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं।

Read More

उज्जैन से संत हिरदाराम नगर के बीच श्रावण मास में विशेष ट्रेन 26 से

श्रावण मास में उज्जैन में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उज्जैन और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) के बीच 26 जुलाई से 31 अगस्त तक रोज चलने वाली विशेष अनारक्षित ट्रेन की सुविधा शुरू की है। यह ट्रेन विशेष किराए पर चलेगी और महाकाल दर्शन को आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी साबित होगी।

Read More