Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

भारत महान

भारत माता का प्रतीकात्मक दृश्य, लहराता तिरंगा, हिमालय, गंगा और विविध धर्मों के लोग एकता के साथ, देशभक्ति हिंदी कविता का भाव।

डॉ. कृष्णा जोशी, प्रसिद्ध कवयित्री, गुजराती कॉलेज, इंदौर

भारत देश मेरा सबसे महान
जानता है यह सकल जहान।

जन गण मन है इसका गान
हिंदी जिसका बढ़ाए सम्मान।

हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई
आपस में हैं सब भाई भाई।

आसमान में लहराए तिरंगा
जीवन दायिनी निर्मल गंगा।

अनेकता में एकता पहचान
जानता यह सकल जहान।

कल कल बहती नदी की धार
सब जीवों का जीवन आधार।

हरी भरी धनधान्य धरा हमारी
प्राकृतिक विहंगम दृश्य प्यारी।

वीरपुरुषों से इतिहास भरें हैं
दुश्मनों से जो कभी न डरें हैं।

जन्मभूमि हमारी भारत माता
हम सबकी यह भाग्य विधाता।

हिमालय करे जिसकी रखवारी
मातृभूमि हमें जान से है प्यारी॥

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *