gulmohar

अमिता कर ने पुस्तकों के जरिए बढ़ाया ‘एक पुस्तक, एक नई दुनिया’ का कारवाँ

अमिता कर की ‘एक पुस्तक, एक नई दुनिया’ पहल के लिए भेंट की गई पुस्तकें लेखिका अमिता कर ने लाइव वॉयर न्यूज की ‘एक पुस्तक, एक नई दुनिया’ पहल के लिए अपनी दो पुस्तकें भेंट कीं.

लाइव वॉयर न्यूज की साहित्यिक पहल को मिल रहा है पुस्तक-प्रेमियों का सहयोग

suresh parihar editor

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वायर न्यूज़, पुणे

लाइव वॉयर न्यूज की पहल ‘एक पुस्तक, एक नई दुनिया’ के अंतर्गत लेखिका अमिता कर ने अपनी दो पुस्तकें ‘अमावस्या में जन्मी’ और ‘ठूँठा बरगद और एकाकी पथिक’ भेंट कर इस साहित्यिक अभियान में अपना अमूल्य योगदान दिया है।इस पहल का उद्देश्य ऐसी पुस्तकों को नए पाठकों तक पहुँचाना है, जो पढ़े जाने के बाद अलमारियों में रखी रह जाती हैं। साथ ही, लेखकों और साहित्यकारों की प्रकाशित पुस्तकों को अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँचाने के लिए एक ऐसा पुस्तकालय विकसित करना है, जहाँ पुस्तकें केवल संग्रह का हिस्सा न बनें, बल्कि ज्ञान, विचार और संवेदनशीलता के प्रसार का माध्यम बनें।

अमिता कर का यह योगदान इस विचार को मजबूती देता है कि पुस्तकें साझा करने से उनका महत्व कम नहीं होता, बल्कि उनका संसार और विस्तृत होता है। उनकी भेंट की गई पुस्तकें भविष्य में बच्चों, युवाओं और अन्य पुस्तक-प्रेमियों को साहित्य से जुड़ने का अवसर प्रदान कर सकती हैं।लाइव वॉयर न्यूज परिवार ने अमिता कर के इस सहयोग के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है। संस्था का विश्वास है कि साहित्यप्रेमियों की सहभागिता से यह पहल आगे बढ़ेगी और अधिक लोगों तक पुस्तकों की पहुँच सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
आपकी पुरानी किताब, किसी की नई दुनिया।

इसी संकल्प के साथ लाइव वॉयर न्यूज साहित्य और पठन-संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत है।
हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद!
सादर,
लाइव वॉयर न्यूज परिवार


2 thoughts on “अमिता कर ने पुस्तकों के जरिए बढ़ाया ‘एक पुस्तक, एक नई दुनिया’ का कारवाँ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *