Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

Gold Silver Price Today: सोना 1200 रुपये तक सस्ता, चांदी में भी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई.

नई दिल्ली, 16 मार्च. घरेलू वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों के लिए खरीदारी का अच्छा अवसर बनता दिख रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का अप्रैल 2026 वायदा करीब 1200 रुपये की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया.

एमसीएक्स पर गोल्ड फ्यूचर 1,57,347 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर खुला. पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,58,466 रुपये पर बंद हुआ था. सुबह करीब 9:45 बजे सोना 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,57,270 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 1,57,347 रुपये रहा.

चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली. एमसीएक्स पर 5 मई 2026 की एक्सपायरी वाला सिल्वर वायदा 1.29 प्रतिशत या 3335 रुपये गिरकर 2,56,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने दिन की शुरुआत 2,55,101 रुपये से की, जबकि कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 2,56,158 रुपये रहा.

खुदरा बाजार में भी चांदी के दाम में हल्की गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम चांदी लगभग 2,749 रुपये में बिक रही है, जबकि 100 ग्राम चांदी की कीमत करीब 27,490 रुपये है. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत लगभग 2,799 रुपये दर्ज की गई.

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम में भी मामूली अंतर देखने को मिल रहा है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, मुंबई में 1,59,650 रुपये और चेन्नई में 1,61,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल के कारण सोने-चांदी की कीमतों में फिलहाल नरमी बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *