Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

मन से मंच तक : कवयित्रियों के संगम से महका साहित्य जगत

महिला काव्य मंच अष्टम अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव – 2025

मधु चौधरी, लेखिका, बोरीवली (मुंबई) की रिपोर्ट

मुंबई-महिला काव्य मंच का अष्टम् अंतरराष्ट्रीय वार्षिकोत्सव, अजंता पार्टी हॉल, गोरेगांव वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र में 21 दिसंबर को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। संस्थापक आदरणीय श्री नरेश नाज जी के आशीर्वाद से भारत एवं विदेश की केंद्रीय समिति एवं सभी इकाइयों के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुये । आयोजन की मुख्य अतिथि डॉ.नीतू सिंह राय ( नई दिल्ली ) वैश्विक अध्यक्ष मकाम , अध्यक्ष डाॅ रचना निगम ( गुजरात ) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मकाम , विशिष्ट अतिथि कृष्णा शर्मा मकाम अध्यक्ष (पिट्सबर्ग ) अमेरिका , मंजू रस्तोगी ( तमिलनाडु ) राष्ट्रीय महासचिव मकाम , वरिष्ठ लेखक विवेक अग्रवाल , वरिष्ठ पत्रकार अवनीन्द्र आशुतोष जी थे । संयोजन समिति में मकाम महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्ष अलका अग्रवाल सिग्तिया , उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा (नागपुर ), तथा सचिव अन्नपूर्णा गुप्ता के साथ मुंबई महाराष्ट्र इकाई की सभी सदस्याओं का सहयोग रहा ।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में देश ,विदेश की 25 इकाइयों की अध्यक्षों और साहित्यकारों ने हिस्सा लेकर आयोजन की शोभा बढ़ाई।

विशेष अतिथियों के स्वागत सत्कार के बाद मकाम की लेखिकाओं द्वारा रचित विभिन्न पुस्तकों का लोकार्पण हुआ ।
​पुस्तकों के विमोचन के उपरांत श्री नरेश नाज द्वारा लिखित ‘मकाम’ के ध्येय गीत की सामूहिक प्रस्तुति दी । इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में 50 से अधिक कवयित्रियों ने अपनी स्वरचित कविताओं का पाठ किया। एक से बढ़कर एक रचनाओं और कवयित्रियों के जोश ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

नागपुर से मकाम महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष रीमा दीवान चड्ढा और निर्मला पांडे ,मोना बग्गा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड, डॉ. पुष्प लता जोशी प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड, अर्चना मिश्रा महासचिव झारखंड, पूर्णिमा केकर क्रांति अध्यक्ष गोवा, श्रीमती दीक्षा जोशी उपाध्यक्ष नैनीताल जिला इकाई, कुमुद वर्मा जिला अध्यक्ष ओल्ड अहमदाबाद गुजरात, पूर्णिमा कीरकर प्रांतीय अध्यक्ष गोवा ने इस कार्यक्रम में काव्य पाठ किया । ​महाराष्ट्र इकाई की ऊर्जा ने इस आयोजन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया।राष्ट्रीय टीम द्वारा सर्वोत्तम प्रदेश इकाई सम्मान 2024 महाराष्ट्र इकाई को ,सर्वोत्तम प्रदेश इकाई सम्मान 2024मेघालय को तथा संस्थापक सम्मान – 2025 मालविका रायमेधी दास “मेधा”(असम) को दिया गया । कार्यक्रम के अंत में रीमा दीवान चड्ढा ( उपाध्यक्ष महाराष्ट्र) ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार ज्ञापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *