राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय में ऑनलाइन बुकिंग को रिस्पांस

कात्रज, ३ दिसंबर कात्रज स्थित मनपा के राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय की ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रणाली को नागरिकों से उत्तम प्रतिसाद मिल रहा है. ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू होने के बाद अर्थात पिछले दो वर्षों में इस सुविधा के माध्यम से उद्यान का दौरा करने वाले पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है. १ जनवरी २०२४ से दिसंबर २०२५ के कालखंड में लगभग ५ लाख ४४ हजार ६३ पर्यटकों ने उद्यान की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का लाभ लिया. इस माध्यम से उद्यान प्रशासन को लगभग २ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.
उद्यान की प्रत्यक्ष टिकट खिड़कियों पर होने वाली भीड़ को टालने के लिए ऑनलाइन टिकटिंग का विकल्प शुरू किया गया था. इस सुविधा से पर्यटकों को अपनी पसंदीदा समयावधि चुनना सरल हुआ, प्रवेशद्वार पर लगने वाली लंबी कतारों और अव्यवस्था में कमी आई तथा डिजिटल भुगतान के कारण बुकिंग प्रक्रिया अधिक त्वरित होने की जानकारी देण्यात आई है. नई टिकट प्रणाली के कारण शनिवार और रविवार जैसे भीड़भाड़ वाले दिनों में भी पर्यटक व्यवस्थापन अधिक प्रभावी रूप से किया जा रहा है जिससे प्रशासन और नागरिक दोनों संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं. कात्रज प्राणी संग्रहालय की ऑनलाइन टिकट प्रणाली को नागरिकों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है तथा दो वर्षों में ५ लाख से अधिक पर्यटकों ने डिजिटल टिकट बुकिंग का लाभ लिया है. कतारें कम होने और घर बैठे टिकट प्राप्त होने से यहां उद्यान भ्रमण अधिक सुविधाजनक हुआ है.
यहां से करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
पर्यटक नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं. प्राणी संग्रहालय प्रत्येक बुधवार को बंद रहता है. वहीं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए निःशुल्क प्रवेश दिया जाता है.
ऑनलाइन बुकिंग कुल उत्पन्न का लगभग २० प्रतिशत है. यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इसमें और अधिक वृद्धि की अपेक्षा है. आगे के कालखंड में ५० प्रतिशत से अधिक ऑनलाइन बुकिंग होने का अनुमान है. भीड़भाड़ वाले दिनों में लंबी कतारों से बचने के लिए नागरिकों को अधिकाधिक ऑनलाइन बुकिंग का उपयोग करना चाहिए.
-राजकुमार जाधव, संचालक, राजीव गांधी प्राणी संग्रहालय, कात्रज


प्रकिया सरल होने से ऑनलाइन विकल्प के प्रति रूझान
ऑनलाइन बुकिंग से लंबी कतारों में खड़े रहने की नौबत नहीं
पूर्व में कात्रज प्राणी संग्रहालय में प्रवेश के दौरान टिकट खिड़कियों पर लगने वाली लंबी कतारों के कारण पर्यटकों का काफी समय व्यर्थ जाता था. अब ऑनलाइन बुकिंग से घर बैठे टिकट प्राप्त किया जा सकता है. टिकट प्रक्रिया त्वरित और सरल होने से ऑनलाइन बुकिंग के विकल्प में बढ़ोतरी हो रही है, यह अच्छी बात है. मयंक कुलकर्णी, नागरिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *