BMW ने भारत में लॉन्च की नई 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे

गुरुग्राम,
BMW इंडिया ने आज भारत में नई BMW 2 Series Gran Coupé का दूसरा जनरेशन लॉन्च किया है। यह प्रीमियम स्पोर्ट्स कार अब भारत में स्थानीय रूप से चेन्नई प्लांट में निर्मित होगी और केवल पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹46.90 लाख है।

दमदार स्टाइल और शानदार फीचर्स

नई 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे अब और अधिक स्पोर्टी लुक के साथ सामने आई है। कार में पहली बार शार्क-नोज़ डिजाइन, Iconic Glow किडनी ग्रिल, और एडॉप्टिव एलईडी हेडलाइट्स दिए गए हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें स्पोर्ट सीट्स, Veganza अपहोल्स्ट्री, और एलुमिनियम हेक्साक्यूब डेकोर के साथ पूरी तरह से ड्राइवर-केंद्रित डिजाइन पेश किया गया है।

टेक्नोलॉजी का शानदार मेल

BMW ने इस कार में तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया है। इसमें शामिल हैं –

  • BMW वाइडस्क्रीन कर्व्ड डिस्प्ले
  • हेड-अप डिस्प्ले (Augmented View के साथ)
  • डिजिटल की प्लस
  • ड्राइविंग असिस्टेंट
  • पार्किंग असिस्टेंट प्लस

परफॉर्मेंस और डिजाइन में खास

नई 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे में अब स्टैंडर्ड M स्पोर्ट पैकेज मिलेगा, जो इसके डिज़ाइन और परफॉर्मेंस दोनों को और निखारता है। इसमें स्पोर्ट BOOST फंक्शन दिया गया है, जो अचानक तेज़ी से एक्सेलेरेशन में मदद करता है।

कीमत और वेरिएंट

  • BMW 218i M Sport – ₹46,90,000
  • BMW 218i M Sport Pro – ₹48,90,000

उपलब्ध रंग और इंटीरियर विकल्प

कार चार रंगों में उपलब्ध है – Brooklyn Grey, Portimao Blue, Black Sapphire और Alpine White। इंटीरियर में ‘Mocha’ और ‘Oyster’ रंगों में Veganza अपहोल्स्ट्री के विकल्प हैं।

फायनेंस और सर्विस

BMW फाइनेंशियल सर्विसेज के माध्यम से ग्राहक इस कार को सिर्फ ₹35,000 प्रति माह की EMI पर ले सकते हैं, जिसमें टेन्न्योर के अंत में अशोशित बायबैक वैल्यू का लाभ भी शामिल है। साथ ही, ग्राहक 10 साल तक की वॉरंटी और सर्विस इनक्लूसिव पैकेज का लाभ ले सकते हैं।

BMW इंडिया के प्रेसिडेंट और CEO विक्रम पावाह ने कहा, “नई BMW 2 सीरीज़ ग्रैन कूपे अपने स्पोर्टी डिज़ाइन और शानदार सुविधाओं के कारण युवाओं की पहली पसंद बनने को तैयार है। यह सिर्फ एक कार नहीं, यह आपके स्टाइल और व्यक्तित्व को दर्शाती है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *