
रबि कान्त भकत
नाम जानता हूँ,
पता भी पहचानता हूँ,
रोज़ उससे बात भी होती है।
फिर भी न जाने क्यों,
आज तक वह इंसान
अपना-सा नहीं लगा।
जानते हो क्यों?
किसी को पहचानने के लिए
सिर्फ आँखों का होना काफी नहीं,
इसके लिए मन का होना भी ज़रूरी है।
क्योंकि,
आँखें केवल चेहरा पहचानती हैं,
और मन ही इंसान को पहचानना सिखाता है।
शायद मुझमें कोई कमी है।
