
डॉ.रानी गुप्ता
किसी के सहारे की मोहताज नहीं हूँ,
मैं टूटकर भी बिखर जाऊँ, वो आवाज़ नहीं हूँ।
मुश्किलों ने लाख कोशिश की मुझे हराने की,
मैं वो हौसला हूँ, जिसे आदत है मुस्कुराने की।
सहारा मिले तो सफ़र आसान हो जाता है,
वरना इंसान खुद में भी तूफान हो जाता है।
जो हाथ थाम ले, उसे हम दुआ देते हैं,
जो छोड़ जाए, उसे भी मुस्कुराकर विदा देते हैं।
न किसी से उम्मीद, न कोई शिकायत रखती हूँ,
अपने हौसलों में ही अपनी ताकत रखती हूँ।
सहारा बनना है तो किसी की उड़ान बनो,
किसी की मजबूरी नहीं, उसका स्वाभिमान बनो।
मैं खुद अपनी राह हूँ, खुद ही किनारा हूँ,
दुनिया जिसे ढूँढ़ती है, मैं वही सहारा हूँ।
