
सुमिता नारवाल, जयपुर
मजबूरियाँ इतनी हैं कि मिल नहीं सकते रोज,
इसलिए बातें कर लेते हैं उनसे रहकर खामोश।
लगता है कभी इस खामोशी की दास्ताँ
सुना दूँ किसी रोज।
फिर लगता है, क्यों न मैं भी बन रहूँ इक ‘इमरोज़’,
जिसे तुम समझो और तुम्हें मैं
हर रोज़।
और यूँ ही चलता रहे खामोश
अफ़सानों का सफ़ीना।
न मैं पनाह दूँ, न तुम लंगर डालो,
कभी किसी रोज़।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
खुशियों भरी दिवाली
श्रीराम आगमन और दीपावली
आओ मिलकर दीपोत्सव मनाया जाय
हर चौखट पर मुस्कान खिले
बेटियां दो घर नहीं, दो पीढ़ियों को करती हैं रोशन
मजबूरियाँ
बंधुत्व का दीपक

One thought on “मजबूरियाँ”