Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

डॉ. हरीशकुमार सिंह को पद्मिनी कोल्हापुरे द्वारा राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्रदान Image Caption: पद्मिनी कोल्हापुरे ने डॉ. हरीशकुमार सिंह को लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया.

प्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने किया सम्मानित

suresh parihar

सुरेश परिहार, संपादक, लाइव वायर न्यूज़, पुणे

उज्जैन, 10 सितंबर -विनय उजाला राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 में देश की 66 विभूतियां सम्मानित, लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सिंह को मिला सम्मान
उज्जैन. प्रख्यात दैनिक समाचार पत्र विनय उजाला की ओर से राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 का भव्य आयोजन मध्यप्रदेश सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान में किया गया. समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 66 विभूतियों को सम्मानित किया गया. प्रख्यात सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे, मुंबई ने सम्मानित विभूतियों को अपने कर-कमलों से सम्मान प्रदान किया. इसी क्रम में लेखन और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रख्यात व्यंग्यकार डॉ. हरीशकुमार सिंह को भी राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया. डॉ. हरीशकुमार सिंह के दस व्यंग्य संग्रह सहित अब तक बारह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं. वे समसामयिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार-पत्रों एवं पत्रिकाओं में निरंतर लेखन के लिए जाने जाते हैं. कला समीक्षा, खेल पत्रकारिता और आर्थिक विषयों पर लेखन के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है.
मालवा की हास्य-व्यंग्य संस्कृति को समर्पित संस्था अखिल भारतीय टेपा सम्मेलन, मालवा लोक कला एवं संस्कृति संस्थान और भारत भारती जैसी संस्थाओं के वे अध्यक्ष हैं. इसके साथ ही वे मध्यप्रदेश लेखक संघ, उज्जैन के सचिव हैं और अनेक साहित्यिक संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं. व्यंग्य लेखन के क्षेत्र में उन्हें कई राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं.
समारोह की अध्यक्षता प्रेस क्लब उज्जैन के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने की. सांसद अनिल फिरोजिया, नगर निगम सभापति कलावती यादव, उपमहाधिवक्ता सुदीप भार्गव एवं महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक बतौर अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विनय उजाला के प्रबंध संपादक डॉ. वीरेंद्र मिश्रा, समूह संपादक डॉ. शोभना मिश्रा, संपादक डॉ. विनय मिश्रा सहित मृणाल मिश्रा एवं उन्नति मिश्रा ने समाचार-पत्र की संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा की.
समारोह में सिने तारिका पद्मिनी कोल्हापुरे ने सम्मानित विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए दो सुमधुर गीतों के मुखड़े भी सुनाए. इस दौरान सुश्री मृणाल द्वारा निर्मित पद्मिनी कोल्हापुरे पर आधारित वृत्तचित्र का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए.
कार्यक्रम का गरिमामयी संचालन पं. शैलेन्द्र व्यास ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रेस क्लब के कार्यकारी अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा ने किया. समारोह में स्थानीय संपादक धर्मेंद्र भाटी, भूपेंद्र भूतड़ा, रमेश जैन सहित विनय उजाला परिवार के अनेक सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *