Live Wire News literary portal with Gulmohar and Rajnigandha flowers

श्रेष्ठ कवि किसान

खेत में खड़ा एक भारतीय किसान, पीछे सुनहरी फसल और उगता सूरज, हाथ में मिट्टी लिए भावुक मुद्रा में।

बिंदू सूर्यवंशी, मंडी (हिमाचल प्रदेश)

मेरे नज़रिए में धरा का
श्रेष्ठ कवि किसान है।

जिसकी बीज-बुआई से उगता
अनाज,
जिसे खाकर उदर होता तृप्त,
खुलती हैं आँखें,
प्राण मिलते हैं इस शिथिल
देह को।

कंपन से मुक्त होती हैं ये
उंगलियाँ,
तब कहीं लेखनी रच पाती है
पंक्तियाँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *