
बेंगलुरु
बीएमडब्ल्यू मोटरराड ने भारत में अपने डीलर नेटवर्क को और मजबूत करते हुए जेएसपी मोटरराड के दूसरे डीलरशिप की बेंगलुरु, कर्नाटक में शुरुआत की है। यह डीलरशिप एच. नं. 115/3, प्रॉपर्टी नं. 93/2सी, 7वीं मेन रोड, बी नारायणपुरा, महादेवपुरा पोस्ट, बेंगलुरु अर्बन, कर्नाटक – 560048 पर स्थित है।जेपीएस मोटरराड हैदराबाद, विजयवाड़ा और बेंगलुरु में बीएमडब्ल्यू मोटरराड का प्रतिनिधित्व करता है और इसके डीलर प्रिंसिपल श्री सुधर्शन पोनराज हैं।
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिडेंट और सीईओ श्री विक्रम पवाह ने कहा, “बीएमडब्ल्यू मोटरराड में हम सिर्फ बेहतरीन मोटरसाइकिलें ही नहीं बनाते, बल्कि आजीवन यादें देने वाले अनुभव भी गढ़ते हैं। हमारा ‘राइडर-फर्स्ट’ दृष्टिकोण और मजबूत डीलर नेटवर्क प्रीमियम सेगमेंट में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बेंगलुरु जैसे जीवंत शहर में जेएसपी मोटरराड के साथ दूसरी डीलरशिप का शुभारंभ यहां की बढ़ती मांग का प्रमाण है। यह नया शोरूम हमारे ग्राहकों को एक प्रीमियम, वैयक्तिकृत और संपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।”
श्री सुधर्शन पोनराज, डीलर प्रिंसिपल, जेएसपी मोटरराड ने कहा, “बेंगलुरु में हमारी दूसरी विश्वस्तरीय डीलरशिप खोलकर हम कर्नाटक में अपने विस्तार को लेकर गर्वित हैं। हमारे शोरूम की भव्य बाहरी बनावट और आकर्षक आंतरिक सजावट राइडर समुदाय के लिए एक स्वागतयोग्य केंद्र है, जहाँ वे बीएमडब्ल्यू मोटरराड की नवीनतम मोटरसाइकिलों, राइडिंग गियर और लाइफस्टाइल कलेक्शन का अनुभव कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं है, बल्कि एक जीवंत राइडिंग कम्युनिटी को विकसित करना है जो ‘Make Life a Ride’ की भावना को अपनाए।”
यह डीलरशिप रणनीतिक रूप से 5,200 वर्ग फुट में फैली है। शोरूम में 15 मोटरसाइकिलों की प्रदर्शनी, एक ग्राहक लाउंज, बीएमडब्ल्यू मोटरराड राइडिंग गियर, एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल कलेक्शन का ज़ोन शामिल है। आफ्टरसेल्स सुविधा में 4 मैकेनिकल बे हैं और यह अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है ताकि वाहन की संपूर्ण सर्विसिंग की जा सके। जेएसपी मोटरराड बिक्री, सेवा, स्पेयर पार्ट्स और व्यवसाय प्रणालियों में अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाकर ग्राहकों को प्री और पोस्ट सेल्स में सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करता है।
