ड्रग्स और साइबर अपराध कर सकते हैं भविष्य बर्बाद

ड्रग्स की लत और साइबर अपराध युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं. महाराष्ट्र पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने छात्रों को नशे, फ्रेशर्स पार्टियों और साइबर अपराध से दूर रहने की सख्त सलाह दी. उन्होंने युवाओं से करियर पर ध्यान देने और किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की.

Read More