उज्जैन में एंबुलेंस ड्राइवर के खाते से 2.09 लाख गायब
उज्जैन में एक निजी एंबुलेंस ड्राइवर साइबर ठगी का शिकार हो गया। 12 से 14 सितंबर के बीच उसके बैंक खाते से तीन बार में 2 लाख 9 हजार रुपये निकाल लिए गए। मोबाइल पर बैंक बैलेंस चेक करने के दौरान उसे खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की। माधव नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
