‘वर्तमान ही वास्तविक जीवन है : डॉ. अमृतरसा श्रीजी
महिदपुर रोड में चातुर्मास के दौरान साध्वी डॉ. अमृतरसा श्रीजी ने कहा कि भूतकाल एक सपना और भविष्य एक कल्पना है, जबकि वर्तमान ही वास्तविक जीवन है। धर्मसभा में तपस्वियों की प्रभावना और साधार्मिक भक्ति के आयोजन भी हुए।
