
मुंबई से वरिष्ठ साहित्यकार गजानन महतपुरकर की रिपोर्ट
मुंबई, 18 दिसंबर.
मुंबई की प्रमुख सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था श्री बीरेंद्र शाह फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका विरासत की प्रथम वार्षिकी तथा नवीन अंक के विमोचन के अवसर पर शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया है.
फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं विरासत पत्रिका की प्रधान संपादक श्रीमती रागिनी शाह ने जानकारी दी कि यह समारोह शनिवार को शाम 4 से 7 बजे तक ठाणे स्थित डॉ. काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह के मिनी हॉल में आयोजित होगा. कार्यक्रम में विरासत के नवीन अंक के विमोचन के साथ भक्ति रस पर आधारित नृत्य नाटिका, समूह नृत्य-गान तथा इंद्रधनुषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है.इस अवसर पर वरिष्ठ राजनेता एवं समाजसेवी संजय केळकर, एडवोकेट संदीप लेले, एडवोकेट निरंजन डावखरे, एडवोकेट श्रीमती माधवी ताई नाईक तथा श्रीमती श्वेता शालिनी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. समारोह की अध्यक्षता प्रसिद्ध गीतकार एवं मीडिया तथा जनसंपर्क सलाहकार गजानन महतपुरकर करेंगे. कवि सम्मेलन में नवीन चतुर्वेदी, डॉ. दयानंद तिवारी, डॉ. कृपाशंकर मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी, आनंद सिंह, अरुण शेखर, मदन गोपाल अकिंचन, नीता वाजपेयी, अलका पांडेय और डॉ. कनकलता तिवारी सहित मुंबई के कई प्रमुख रचनाकार अपनी रचनाओं का काव्यपाठ करेंगे.
यह समारोह साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होने की उम्मीद है.
बहुत खूब कभी मौका मिला तो जरूर शामिल होना चाहूंगी