परंपरा और विश्वास का नया अध्याय शुरू होगा
महिदपुर रोड,
दशहरे के पावन अवसर पर रत्नराज ज्वेलर्स अपने नए शोरूम का उद्घाटन कर रहा है. नवदुर्गा माता मंदिर के समीप स्थित यह प्रतिष्ठान शुद्धता, विश्वास और उत्कृष्ट डिजाइनों का प्रतीक बनेगा.
रत्नराज ज्वेलर्स ने मावावाला परिवार की ईमानदारी और भरोसे की परंपरा को ज्वेलरी उद्योग में भी कायम रखा है. शोरूम में सोने और चांदी के अत्याधुनिक और पारंपरिक डिजाइनों की एक लंबी रेंज उपलब्ध है.
ग्राहकों से भरोसे और गुणवत्ता का रिश्ता

शोरूम के प्रमुख राकेश कोचर ने बताया कि पिछले कई दशकों से रत्नराज ज्वेलर्स ने ग्राहकों के बीच गुणवत्ता और भरोसे की मिसाल कायम की है. आज यह सिर्फ एक ज्वेलरी शोरूम नहीं, बल्कि हर पीढ़ी की पहली पसंद बन चुका है. दादा-दादी, माता-पिता और बच्चों से लेकर नाती-पोतों तक, हर जीवन-यात्रा के अहम पड़ाव पर रत्नराज ज्वेलर्स की उपस्थिति देखी जा सकती है.श्री कोचर ने कहा कि रत्नराज ज्वेलर्स का ग्राहकों के साथ रिश्ता केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है. यह संबंध संस्कृति, परंपरा और स्नेह से बंधा है. यही कारण है कि दशहरा और दीपावली जैसे पर्वों पर रत्नराज ज्वेलर्स की दुकान पर आकर खरीदारी करना एक परंपरा बन चुका है.

उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहने का अनुरोध
नए शोरूम के उद्घाटन अवसर पर रत्नराज ज्वेलर्स ने अपने सभी स्नेहीजनों, मित्रपरिवार और सम्मानीय ग्राहकों से आमंत्रण दिया है. इस अवसर पर उपस्थित लोग न केवल भव्य शोरूम और नवीन डिजाइनों का आनंद ले सकेंगे. रत्नराज ज्वेलर्स का नया शोरूम स्थानीय ग्राहकों के लिए ज्वेलरी खरीदने का नया और विश्वसनीय केंद्र साबित होगा. दशहरे जैसे पावन पर्व पर इसका उद्घाटन परंपरा, संस्कृति और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरेगा तथा मावावाला परिवार की ईमानदारी और प्रतिष्ठा के साथ ही एक भरोसे का नया कीर्तिमान रचेगा.

सुरेश परिहार, लाइव वॉयर न्यूज, पुणे

जय जिनेन्द्र