
रुपाली पुरे, खंडवा
शिशिर की आहटों में चंद्रिका मुस्कान भरने लगी,
धरा के मौन अधरों पर सुधा अवतरण करने लगी।
नभांगन में बिखरने लगी ज्योत्स्ना की धवल आभा,
निशा अपनी नीरवता में स्वयं स्पंदन करने लगी।
सरोजों की पंखुड़ियों पर ओस के मोती सजे ऐसे,
प्रकृति अपनी विरह-वेदना का परिमार्जन करने लगी।
मलयज की मंद सुरभि में घुल गई ऋतुराज की वेला,
समय की शुष्क शाखाओं में नवजीवन संचरण करने लगी।
न जाने कौन-सी दिव्यता उतर आई धरा पर आज,
शरद की एक आहट ही हृदय का रूपांतरण करने लगी।
इन रचनाओं को भी पढ़ें
सफलता का मंत्र
प्रकृति और चंद्रिका
जब प्रकृति सजाती है धरती का श्रृंगार
नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ महापर्व
रहा न अब कोई छोह
हौसला
बंधुत्व का दीपक
मजबूरियाँ
बेटियां दो घर नहीं, दो पीढ़ियों को करती हैं रोशन

2 thoughts on “प्रकृति और चंद्रिका”