आबूरोड में कविता से राष्ट्र निर्माण का संकल्प, रीमा राय सिंह को महाराष्ट्र की कमान
आबूरोड में राष्ट्रीय कवि संगम के 11वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 200 से अधिक कवि और साहित्यकार शामिल हुए. साहित्य, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक चेतना पर मंथन के साथ रीमा राय सिंह को महाराष्ट्र प्रांत का अध्यक्ष बनाया गया.
