महिला काव्य मंच लखनऊ इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न

लखनऊ. महिला सशक्तिकरण एवं साहित्य साधना को समर्पित महिला काव्य मंच (मध्य) की लखनऊ इकाई द्वारा मासिक काव्य गोष्ठी का सफल ऑनलाइन आयोजन दिनांक 29 अगस्त 2025 को किया गया.
इस साहित्यिक आयोजन की मुख्य अतिथि रहीं डॉ. स्वदेश मल्होत्रा (अध्यक्ष, महिला काव्य मंच, अयोध्या) तथा विशिष्ट अतिथि रहीं डॉ. गीता मिश्रा. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राजेश कुमारी (राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षा मंच) के प्रस्तावना भाषण से हुआ. उन्होंने अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए महिला काव्य मंच के उद्देश्यों और साहित्यिक गतिविधियों की सार्थकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने लखनऊ इकाई की सक्रियता और निरंतरता की सराहना करते हुए सभी कवयित्रियों को बधाई भी दी.
सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
गोष्ठी का आगाज़ मां शारदे की वंदना से हुआ. विशेष बात यह रही कि सरस्वती वंदना मुख्य अतिथि डॉ. स्वदेश मल्होत्रा ने स्वयं ही बहुत भावपूर्ण एवं मधुर स्वर में प्रस्तुत की, जिसने सभी श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया.
कवयित्रियों की प्रभावी प्रस्तुतियां
गोष्ठी का संचालन एवं संयोजन डॉ. रीना श्रीवास्तव ने गरिमापूर्ण ढंग से किया. एक के बाद एक कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से मंच को आलोकित किया. प्रस्तुतियों में विविध भाव, चिंतन और जीवन के स्वरूप झलके.डॉ. नीरजा शुक्ला नीरू -देहरी छूटी घर द्वार छूटा,डॉ. सरिता कटियार -जिसे देखो वही अकड़े, पूजा श्रीवास्तव-देखो यह ज्वाला,गीता खत्री -जहां जन्मे राजा राम, श्रीमती नीलम किशोर श्रीवास्तव-बिना रुके बिना थमे, डॉ. राजेश कुमारी-आकाश का सूनापन, डॉ. कीर्ति श्रीवास्तव -थोड़ी नोंक-झोंक, डॉ. गीता मिश्रा-कुसुमित कलियों को ,डॉ. छाया त्यागी- नभ से उतरी, डॉ. अर्चना सिंह-प्लास्टिक से मुक्ति, अंजू सुंदर -अच्छा ही हुआ मां, डॉ. अनुराधा पांडेय -तुम कौन हो ,डॉ. रीना श्रीवास्तव-सुबह को शाम से, डॉ. स्वदेश मल्होत्रा-सीता के शब्दों में राम पर आधारित मधुर गीत (जिसने श्रोताओं को अयोध्या की पावन स्मृतियों से जोड़ दिया).
सकारात्मक संदेश के साथ हुआ समापन
डॉ. रीना श्रीवास्तव ने अपनी उत्कृष्ट संचालक शैली से पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों और श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए यह मंगलकामना की कि सभी सुखी और निरोगी रहें. सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः के उद्गारों के साथ गोष्ठी का समापन हुआ. यह मासिक काव्य गोष्ठी न केवल कवयित्रियों के रचनात्मक अभिव्यक्ति का मंच बनी, बल्कि साहित्य के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी प्रसारित किया.

लखनऊ से लाइव वायर न्यूज के लिए अंजू सुंदर की रिपोर्ट

3 thoughts on “महिला काव्य मंच लखनऊ इकाई की काव्य गोष्ठी संपन्न

  1. आत्मीय आभार लाइव वायर न्यूज़
    और संपादक श्री सुरेश जी आपको भी सादर धन्यवाद

    1. बहुत बढ़िया है अंजू जी
      आप सभी का आभार, मकाम में काव्य पाठ करना सच में अद्भुत अनुभव रहा है🙏

  2. बहुत बढ़िया है अंजू जी
    आप सभी का आभार, मकाम में काव्य पाठ करना सच में अद्भुत अनुभव रहा है🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *