प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हजारों ड्रोन से जगमगाया आकाश

‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ का संदेश देते हुए जब हज़ार ड्रोनरूपी तारे आकाश में जगमगाने लगे, तब पुणेकरों की आंखें मानो तृप्त हो गईं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमृत महोत्सव अर्थात ७५वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री और पुणे के सांसद मुरलीधर मोहोल की संकल्पना से इस भव्य ड्रोन शो का आयोजन एस.पी. महाविद्यालय के मैदान में किया गया था.

Read More

दादा वासवानी की जयंती पर ‘मूवमेंट ऑफ कैल्म’ वॉकाथॉन

सद्गुरु दादा जे. पी. वासवानी की जयंती (2 अगस्त – ग्लोबल फॉरगिवनेस डे) के उपलक्ष्य में सद्गुरु वासवानी मिशन की युवा शाखा ‘ब्रिज बिल्डर्स’ द्वारा पुणे, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और न्यूयॉर्क में ‘मूवमेंट ऑफ कैल्म’ वॉकाथॉन का आयोजन किया गया।

पुणे के कोरेगांव पार्क में बारिश के बावजूद 800 से अधिक प्रतिभागी सुबह 6:30 बजे 3 किमी की इस अद्वितीय यात्रा में शामिल हुए। शुरुआत सद्गुरु वासवानी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SVIMS) से हुई। वॉक से होने वाली आय नि:शुल्क बच्चों की हृदय शल्य चिकित्सा के लिए दान की जाएगी।

Read More