फूड डिवोर्सः डिनर टेबल पर भी ‘नो कॉम्प्रोमाइज’
‘फूड डिवोर्स’ सुनकर भले ही आपको रिश्ते के टूटने का ख्याल आए, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल अलग है. यह ऐसा रिलेशनशिप ट्रेंड है जिसमें कपल्स एक साथ रहते हुए भी अपनी पसंद, डाइट और समय के अनुसार अलग-अलग खाना खाते हैं. एक पार्टनर हेल्दी डाइट लेना चाहता है, जबकि दूसरे को पसंद का सामान्य या बाहर का खाना अच्छा लगता है. कई बार खाने का समय भी अलग होता है. ऐसे में हर दिन ‘आज क्या खाएं?’ को लेकर होने वाली बहस से बचने के लिए कपल्स अलग खाना चुनते हैं.
