पुणे, 11 अगस्त
प्रसिद्ध हारमोनियम वादक तन्मय देवचके की स्वरानुजा संगीत अकादमी की और से रविवार, 17 अगस्त 2025 को ‘उगम’ कार्यक्रम का चौथा संस्करण आयोजित किया जाएगा । यह कार्यक्रम तिलक रोड के न्यू इंग्लिश स्कूल के गणेश हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम सभी के लिए निःशुल्क रहेगा और पहले आने वाले रसिकों को प्राधान्य इस आधार पर कार्यक्रम के लिए प्रवेश दिया जायेगा। कुछ सीटें आमंत्रितों के लिए आरक्षित रहेंगी।
इस कार्यक्रम में तन्मय देवचके के दुनिया भर के छात्रों की विशेष प्रस्तुतियाँ होंगी, जो अपनी हारमोनियम कौशल का प्रदर्शन करेंगे। तन्मय देवचके के वरिष्ठ छात्र निलय साळवी और अथर्व कुलकर्णी तबले पर अनीश थत्ते के साथ एकल हारमोनियम वादन करेंगे। कार्यक्रम का समापन तन्मय देवचके के अपने एकाल हारमोनियम प्रदर्शन से होगा, जिसमें सोहम गोराणे तबला और रोहित खवले पखावज पर साथ देंगे। स्वरानुजा अकादमी के सृजन देवचके और अन्वी पाटणकर कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब तन्मय देवचके के दादा, गोपालजी देवचके की स्मृति में श्री गोपाल देवचके छात्रवृत्ति, हारमोनियम के क्षेत्र के होनहार हारमोनियम वादक को प्रदान की जा रही है। तन्मय देवचके ने घोषणा की कि इस वर्ष यह छात्रवृत्ति प्रतिभाशाली छात्रा सावनी जोशी को प्रदान की जाएगी।
पुणे में ‘उगम’ संगीत कार्यक्रम17 अगस्त को